गाड़ी नहीं छूटी तो OBC महासभा के साथ धरने पर बैठे आरक्षक मुकेश लोधी!
नियम बड़े या रसूख? बिना नंबर की बाइक छुड़ाने को लेकर थाना हजीरा में हंगामा
ग्वालियर | पोरसा लाइव
ग्वालियर के थाना हजीरा में बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक मुकेश लोधी अपने मित्र की बाइक छुड़ाने पहुंचे। बाइक नहीं छोड़े जाने से नाराज आरक्षक के OBC महासभा के पदाधिकारियों के साथ धरने पर बैठने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि थाना हजीरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक को पकड़ा गया था। इसके बाद आरक्षक मुकेश लोधी अपने मित्र की गाड़ी छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने SI हरेंद्र भदौरिया से पुलिस अधीक्षक से बात कराने की बात भी कही। लेकिन बाइक नहीं छोड़े जाने के बाद उसे थाने लाया गया।
इसके बाद मामला उस समय और गरमा गया, जब OBC महासभा के पदाधिकारी जीतू लोधी को इसकी जानकारी