
*ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त मामले में दो आरोपी काबू*
*– फॉर्च्यूनर गाड़ी से पांच बोरियों में बरामद हुआ था 91 किलो 110 ग्राम कचरा डोडा पोस्त*
*– मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सरवदीप सिंह व सुरजीत सिंह को किया काबु*
फतेहाबाद, 7 अगस्त। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए रतिया ने 91 किलो 110 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए *सरवदीप सिंह उर्फ सन्दीप उर्फ काला पुत्र राम अवतार वासी खैरातीखेडा और सुरजीत सिंह उर्फ जीतु पुत्र ओमप्रकास वासी एम.पी. रोही* को काबू करने में सफलता हासिल की है।
सीआईए रतिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार बताया कि गत 9 जनवरी 2026 को पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम एवं गश्त के दौरान अकांवाली क्षेत्र में एनएच-9 हिसार-सिरसा बाईपास पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से सिरसा की ओर जा रही सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी संदिग्ध दिखाई दी, जिसका पिछला शीशा टूटा हुआ था।
पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का पीछा करने पर चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दी और खैरातीखेड़ा जाने वाले रास्ते की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान गाड़ी सड़क किनारे लगे लोहे के पाइप से टकराकर बंद हो गई। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास तलाश की गई, लेकिन उस समय चालक का पता नहीं चल पाया।
पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर पांच बोरियां कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पांचों बोरियों का कुल वजन 91 किलो 110 ग्राम पाया गया। पुलिस ने नशीला पदार्थ तथा वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में मुकदमा नम्बर 9 दिनांक 09.01.2026 धारा 15C-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। इसी क्रम में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरवजीत सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच जारी है। आरोपी सरवदीप सिंह उर्फ सन्दीप के अपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी पर निम्न मुकदमा है- 1 अभियोग संख्या 109 दिनाक 05.05.2021 घारा 148,149,323,341,302,201 IPC , 25/54/59 A.ACT थाना शहर रतिया विचाराधीन न्यायालय
2 अभियोग संख्या 112 दिनाक 10.05.2021 घारा 379बी IPC , 25/54/59 A.ACT थाना शहर रतिया 10.08.2022 को बरी
3 अभियोग संख्या 205/2024 घारा 25/54/59 A.ACT थाना भटटू कला
4 अभियोग संख्या 433 दिनाक 16.12.2023 घारा 147,149,323 IPC , 42 PRISON.ACT थाना आजाद नगर हिसार
5 अभियोग संख्या 204 दिनाक 20.05.2024 घारा 147,149,323,325,341,506 IPC थाना सदर फतेहाबाद
6 अभियोग संख्या 205 दिनाक 20.08.2024 घारा 25/54/59 A.ACT थाना भटटू कला
मु.न. 09. दिनाक 09.01.2026 धारा 15सी-61-85 NDPS ACT थाना सदर फतेहाबाद
आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ दीपु के अपराधिक रिकार्ड से आऱोपी पर निम्न मुकदमे है-1 अभियोग संख्या 362 दिनाक 30.09.2020 घारा 25/54/59 A.ACT थाना सदर फतेहाबाद
2 अभियोग संख्या .246 दिनाक 12.06.2024 घारा 323,325,326,307,341,506 IPC 25/54/59 A.ACT थाना सदर फतेहाबाद
3 अभियोग संख्या 115 दिनाक 31.03.2026 घारा 18/27A NDPS.ACT थाना सदर फतेहाबाद
4 अभियोग संख्या 9 दिनाक 09.01.2026 घारा 15C/61/85 NDPS Act. थाना सदर फतेहाबाद
Uklana, Hissar | Aug 7, 2026