
छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर भर में दोपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में एक अंतर्राज्यीय आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 9 दोपहिया वाहन (7 एक्टिवा, 1 स्प्लेंडर, 1 एसएस बजाज) बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है।
जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी टोपेश्वर साहू, जो पहले भी 10 वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है, रायपुर से गाड़ियां चुराकर ओडिशा में अपने साथियों के जरिए बेचता था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपियों ने कुछ वाहनों पर ओडिशा पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखी थी। मोतीबाग स्थित ऑटो डील में बिना कागजात के वाहन बेचने की कोशिश के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा और फिर ओडिशा के भालूमुण्डा से बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
#RaipurPolice #CrimeNews #VehicleTheftBusted #ChhattisgarhNews #PoliceAction #CyberCellRaipur #BreakingNews #LawAndOrder #FatafatNews