
BIG BREAKING NEWS
गौण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी विनोद गिरफ्तार
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना गौण्डा पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने एवं गाली-गलौज करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र को जान से मारने की नीयत से मारपीट करने एवं गाली-गलौज करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना गौण्डा पर मु0अ0सं0 377/2026 धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौण्डा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र दानवीर निवासी भैंमती, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र गौण्डा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विनोद पुत्र दानवीर, निवासी भैंमती, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 टीटू कुमार, थाना गौण्डा।
2. कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह, थाना गौण्डा।
3. कांस्टेबल हिरदेश कुमार, थाना गौण्डा।
रिपोर्ट: सचिन कुमार, ब्यूरो चीफ अलीगढ़।
कृष्ण कुमार पत्रकार Hirdesh Chaudhary Aligarh Police Rajat Upadhyay BJP
Koil, Aligarh | Nov 6, 2026