
जनगणना के प्रगणक व सुपरवाइजर का मानदेय भुगतान अविलम्ब किया जाये
बीकानेर 12 सितंबर 2026,
जनगणना में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के प्रथम चरण के मानदेय भुगतान को लेकर के राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष बन्ना राम चौधरी ने शासन सचिव व सांख्यिकी विभाग राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेजकर के 15 सितम्बर से पूर्व मानदेय भुगतान की पूरजोर शब्दों में मांग की है।
बीकानेर जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया है कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य 14 जून 2026 को ड्यूटी में लगे प्रगणक,सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक व अन्य कर्मचारीयों द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन हो चुके तीन महिने के बाद भी आज दिवस तक प्रथम चरण के मानदेय का भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित नही किये जाने से राज्य भर के शिक्षकों व कर्मचारियों में खासी नाराजगी देखने को मिल सकती है ।
प्रदेश प्रवक्ता यतीश वर्मा ने कहा कि जनगणना का द्वितीय चरण भी अगले महिने से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण प्रथम चरण के मानदेय भुगतान की व्यवस्था 15 सितम्बर से पूर्व करवाई जाये अन्यथा द्वितीय चरण की जनगणना कार्मिको के विरोध के चलते प्रभावित हो सकती है। मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि राज्यभर में जनगणना के बकाया मानदेय भुगतान को लेकर जबरदस्त रोष व्याप्त हो रहा है। संगठन ने तत्काल भुगतान किये जाने की पैरवी की है।