
प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलियों में श्री शिव महापुराण साप्ताहिक संकीर्तन कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम शुरू
======
प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलियों में श्री शिव महापुराण साप्ताहिक संकीर्तन कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम शुरु हो गया है।
वीरवार को एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया । यह कलश यात्रा शिवा कॉलोनी नजदीक मालवा कॉटन स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड ग्राम पातलियों के नजदीक से शुरू होकर, प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलियों के प्रांगण में पहुंची।
जिसमें भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने बड़े खुशी के साथ भाग लिया । सभी भाई बहन अपने शीश पर पवित्र कलश धारण करते हुए बड़े ही खुशी के साथ नाचते गाते हुए श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर अध्यक्ष दाताराम चौहान, पंचायत उप प्रधान गुरचरण सिंह, मुनीश राठौर, जालम सिंह, अमित राठौर, अजमेर सिंह राठौड़, पंडित धर्म सिंह शर्मा, हिमांशु राठौर, हरपाल सिंह चौहान भाटा वाली, रमन कुमार, पुनीत कुमार, विनय कुमार गोयल सूरजपुर, पवित्र सिंह, इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा। यह सब जानकारी मंदिर के प्रचार मंत्री एवं धर्मवीर सिंह राठौड़ ने प्रदान की ।
Ronhat, Sirmaur | Aug 21, 2026