सफलता की कहानी
आजीविका मिशन से जुड़कर रीना राठौर ने बढ़ाया सिलाई एवं पशुपालन का कार्य, पति के साथ शुरू किया फोटो स्टूडियो
ग्राम आक्या निवासी श्रीमती रीना राठौर आज मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। वे आदर्श आजीविका संगठन से जुड़ी हैं तथा उनका सीएलएफ वृंदावन संकुल स्तरीय संगठन खामलिया है।
उन्होंने बताया कि समूह से मिली आरएफ की राशि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई का कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्हें डेढ़ लाख रुपए का ऋण मिला जिससे उन्होंने पशु खरीदकर पशुपालन शुरू किया और 25 हजार रुपए का मुनाफा कमाया।
डेढ़ लाख रुपए का ऋण पूरा करने के बाद उन्हें तीन लाख रुपए का ऋण मिला। इससे उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर फोटो स्टूडियो शुरू किया जिससे अब परिवार की अच्छी आमदनी हो रही है।
रीना राठौर ने आजीविका मिशन से मिले अवसर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद व्यक्त किया।#Jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh