सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन पिपलोदा में किया गया
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर मांगलिक भवन पिपलौदा में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनवाडि़यों में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान सांसद श्री सुधीर गुप्ता तथा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के आतिथ्य में किया गया।
आयोजित समारोह की शुरूआत सरस्वती, भारतमाता तथा कन्या पूजन से की गई। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 63 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओ तथा आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रवीण यादव तथा मंडल की ओर से की गई सेवा के बारे में युवामोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने स्वच्छता अभियान सहित केन्द्र सरकार की 700 से अधिक योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए हितग्राहियों को संकल्पित होने का आह्वान किया। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों तथा गरीबों की व्यथा को समझकर देश को 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे सभी के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh