गांधी जयंती पर कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यों की दी गई जानकारी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी गांधी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद के माध्यम से ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विगत 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों एवं उनके योगदान से परिचित कराया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
2 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026