PMS योजना पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला संपन्न
एमएसएमई को मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, निर्यात, GeM एवं विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन एवं पश्चिम रेलवे रतलाम के सहयोग से प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना विषय पर आज एक दिवसीय राष्ट्रिय सेमिनार /कार्यशाला का आयोजन रतलाम जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका मुख्य थीम "Viksit Madhya Pradesh @ 2047 through Exports” था I
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एमएसएमई को एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, मध्य प्रदेश एमएसएमई विभाग की योजनाओं, मार्केटिंग, पैकेजिंग, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट, एवं विशेष रूप से डाक निर्यात योजना, SIDBI की विभिन्न योजनाएं, GeM, ZED scheme, RAMP Scheme, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अश्विनी कुमार, मंडल रेलवे प्रंबंधक, पश्चिम रेलवे रतलाम, द्वारा उद्यमियों को “अल्पकालिक लाभ के लिए दीर्घकालिक नुकसान का जोखिम न लेने की सलाह दी गई, एवं अपने उत्पाद की गुणवत्ता से किसी भी तरह से कोई भी समझौता न करने की अपील की गई” I
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान सम्बंधित आवश्यक जानकारी भी मौके पर प्रदान की गई। उक्त कार्यशाला भारत सरकार द्वारा पीएमएस स्कीम के अंतर्गत आयोजित की गई।bu8
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
1 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026