सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गांधी जयंती पर हनुमान ताल में चलाया गया स्वच्छता अभियान
सफाई कर्मियों का सम्मान, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए लिया संकल्प
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हनुमान ताल में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तालाब परिसर एवं उसके आसपास साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं सुंदर रतलाम के निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया।
जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वयं साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh