
#राठ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो क्लिनिक सीज
राठ। नगर में बिना जरूरी दस्तावेजों के संचालित किए जा रहे क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी कर दो क्लिनिकों को सीज कर दिया।
नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. चतुर्भुज सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान स्थित चांदसी अस्पताल और नगायच चौराहे के पास संचालित रफीक साबरी क्लिनिक को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।
अधिकारी के अनुसार, नोटिस के बावजूद संचालकों की ओर से कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद मंगलवार को नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. चतुर्भुज सिंह ने तहसीलदार दिलीप सिंह के साथ दोनों क्लिनिकों पर पहुंचकर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की।
🩺 स्थानीय लोगों ने उठाए अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सवाल
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पंजीकृत डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते, जिससे मरीजों को जांच कराने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती।
नोडल अधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
💬 अपनी राय Comment में बताएं
📲 खबर को Share करें ताकि जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचे
🔔 राठ और आसपास की हर ताजा खबर के लिए पेज को Follow जरूर करें।
#राठ #HamirpurNews #HealthDepartment #BreakingNews #RathNews #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Sep 9, 2026