
....कैसे शिकायतकर्ता की शिकायत पर बिछाया गया जाल ? ...और फिर विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक को दबोचा पढ़िए पूरी खबर 👇
अमेठी
10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए बाजार शुक्ल के राजस्व निरीक्षक संतराम को विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर दबोचा। जमीन के सीमांकन के बाद पत्थर नस्ब कराने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने से परेशान बूबूपुर निवासी अयोध्या प्रसाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता अयोध्या प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामशंकर के मुताबिक, उनकी भूमि गाटा संख्या 940/0.089 के सीमांकन पत्थर लगवाने के लिए राजस्व निरीक्षक संतराम द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या सेक्टर से शिकायत की।
शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की जांच कराई। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने तीन नवंबर को कार्रवाई की रणनीति बनाई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को राजस्व निरीक्षक से संपर्क कराया गया। जैसे ही संतराम ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मुस्तैद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में रिश्वत देने वाले नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने वाले अयोध्या प्रसाद की भूमिका अहम रही। उनकी शिकायत पर ही विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अयोध्या सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
MYogiAdityanath @topfans खबर पब्लिक न्यूज 0.2 Akeel Ahmad Campaign Against Antisemitism Integrity and Anti-Corruption Commission هيئة النزاهة ومكافحة الفساد-الاردن Vigilance & Anti Corruption Bureau, Kerala Government of UP
DM Amethi
एलटी न्यूज़ ट्वेंटी फोर Saban Ahamed
Anti-Corruption Unit
Amethi, Amethi | Nov 3, 2026