
महोबा को मिली ₹697 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
महोबा। जनपद महोबा की पावन धरती, शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि एवं वीर आल्हा-ऊदल की शौर्यस्थली में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹697 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महोबा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की अमूल्य धरोहर है। क्षेत्र में शुरू की गई विकास परियोजनाएं आधारभूत संरचना, शिक्षा, रोजगार एवं जनसुविधाओं को सशक्त बनाते हुए जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रदेश सरकार के "विकास, विश्वास और सुशासन" के मंत्र के साथ महोबा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
#Mahaoba #Charakhari #YogiAdityanath #VikasKeNayeAayam #NewIndia #UPGovernment #ViksitUttarPradesh
#MYogiAdityanath #BJP4UP
Orai, Jalaun | Jun 21, 2026