रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में वर्ष 2014 में दर्ज एक ह,त्या का मामला करीब 12 साल बाद रहस्यमय मोड़ पर पहुंच गया है। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र से लापता हुई सरस्वती देवी का श,व 22 अगस्त 2014 को नहर से बरामद हुआ था। उसके भाई ने श,व की पहचान सरस्वती के रूप में की थी। इसके बाद पति अरुण मेहता, ससुर दिलीप मेहता, जेठ गोविंद कुमार समेत परिवार के आठ लोगों पर ह,त्या का मामला दर्ज हुआ। पति, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।
अब पुलिस को सूचना मिली कि सरस्वती देवी कथित तौर पर जिंदा है और झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र स्थित लभारी गांव में रह रही है। पुलिस ने महिला को बरामद कर दोबारा जांच शुरू कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि 2014 में नहर से मिला श,व आखिर किसका था और उसकी पहचान कैसे हुई? जांच के बाद पूरे मामले का सच सामने आने की उम्मीद है।
#rohtas #murder #missing #garhwa