रायपुर रानी में गूंजा सेवा और सुशासन का संकल्प, कार्तिकेय शर्मा समेत भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसेवा का संदेश
रायपुर रानी में ‘सेवा एवं सुशासन संकल्प समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का संकल्प लिया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कालका विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, हर परिवार और प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यकर्ताओं से सेवा और सुशासन के इस अभियान को संगठन की शक्ति एवं मेहनत के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia