
🚨 भटगांमा महोत्सव में DIG डॉ. कुमार आशीष का नशामुक्ति संदेश, हजारों लोगों ने लिया संकल्प!
महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित, नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को दी गति
📍 चौसा, मधेपुरा। भटगांमा महोत्सव-2026 सह दशहरा मेला में कोशी क्षेत्र के DIG डॉ. कुमार आशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 21 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान करते हुए हजारों लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
🔹 महिला शक्ति का दिखा दम: तीन दिवसीय महोत्सव में एक हजार से अधिक महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। DIG डॉ. कुमार आशीष ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
🔹 नशामुक्ति के लिए संकल्प यात्रा: लौवा लगान से भटगांमा जीरो माइल तक निकाली गई संकल्प दौड़ में हजारों महिला खिलाड़ियों और ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
🔹 नशा तस्करी की सूचना देने की अपील: DIG ने अपने नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘नशामुक्त कोशी अभियान’ की जानकारी देते हुए लोगों से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
📞 नशे से संबंधित सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर: 9060384865
इस नंबर पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
DIG डॉ. कुमार आशीष का संदेश— नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे जरूरी है। आइए, नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ और सुरक्षित बिहार का संकल्प लें।
#KumarAshishIPS #KosiRange #SaharsaPolice #NashaMuktKosi #NashaMuktBihar #BhatgamaMahotsav2026 #Madhepura #WomenEmpowerment #BiharPolice #KosiSamachar Kumar Ashish IPS Digp Saharsa
Kahara, Saharsa | Oct 22, 2026