Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
DPRODSaharsa
आस्था, संस्कृति, परंपरा और रोमांच का अद्भुत संगम — सोनपुर मेला! आइए, सोनपुर मेला में उमंग, उत्साह और मनोरंजन के यादगार पलों का हिस्सा बनें। जिला प्रशासन, सारण की ओर से आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
Saharsa, Bihar
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
सीवान विस्फोट: घटनास्थल पर पहुंचे डीएम-एसपी, मलबा हटाने में जुटी प्रशासन की टीम, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा @topfans Samrat Choudhary #crime #CrimeNews
Kahara, Saharsa | Oct 23, 2026
सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, छह लोगों की मौत की सूचना; गांव में मची अफरा-तफरी #crime @topfans Samrat Choudhary
Kahara, Saharsa | Oct 23, 2026
03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निर्वाचन प्रेक्षक श्री दीपक आनंद ने किया निरीक्षण सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिले के मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मतदाताओं से प्राप्त किया फीडबैक सारण प्रमंडल, छपरा। 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को संपन्न हो रहे मतदान के क्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी एवं निर्वाचन प्रेक्षक श्री दीपक आनंद द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक श्री दीपक आनंद ने गोपालगंज जिले के थावे एवं गोपालगंज सदर, सिवान जिले के सिवान सदर, पचरुखी एवं दरौंदा तथा सारण जिले के एकमा एवं छपरा सदर स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक महोदय ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होता पाया गया। मतदाताओं से प्राप्त फीडबैक के अनुसार भी निरीक्षित मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। प्रेक्षक महोदय ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए मतदान की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन की स्थिति का आकलन किया गया। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जिलों में मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य मतदान की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करना था।
Saharsa, Bihar | Oct 23, 2026
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा पीएचसी बनियापुर में संबल एवं एडीप योजना के तहत शिविर आयोजित छपरा दिनांक 23 अक्टूबर 2026 दिव्यांगजनों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सारण द्वारा संबल एवं एडीप (ADIP) योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), बनियापुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के आकलन, सहायक उपकरणों हेतु आवेदन तथा UDID कार्ड से संबंधित प्रक्रिया के लिए कार्रवाई की गई। शिविर में 36 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (MTC), 7 श्रवण यंत्र, 2 बैसाखी, 1 व्हीलचेयर, 2 सी.पी. चेयर, 2 स्टिक एवं 11 कृत्रिम अंगों से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, 20 दिव्यांगजनों के UDID कार्ड से संबंधित प्रक्रिया भी की गई। आगामी शिविर का कार्यक्रम निम्नवत है: - 24 अक्टूबर 2026: प्रखंड कार्यालय, बनियापुर। - 26–27 अक्टूबर 2026: प्रखंड कार्यालय, दरियापुर। - 28–29 अक्टूबर 2026: प्रखंड कार्यालय, अमनौर। - 30–31 अक्टूबर 2026: प्रखंड कार्यालय, मांझी। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। योजना का लाभ लेने हेतु दिव्यांगता प्रतिशत न्यूनतम 40%, वार्षिक आय अधिकतम ₹2 लाख तथा बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। सामान्यतः आवेदक की आयु कम-से-कम 5 वर्ष होनी चाहिए; विशेष हस्तक्षेप के मामलों में आयु संबंधी छूट का प्रावधान है। इच्छुक पात्र दिव्यांगजन आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
Saharsa, Bihar | Oct 23, 2026
कोसी स्नातक चुनाव: मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सिहाग सहरसा: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सहरसा जिले के बनमा इटहरी अंचल में मतदान जारी है। इसी बीच डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सिहाग ने मतदान केंद्र पहुंचकर चुनावी व्यवस्था का जायजा लिया। निर्वाचन क्षेत्र के पात्र स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। #कोसीस्नातकचुनाव #सहरसा #बनमाइतहरी #BiharElection #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 23, 2026
🗳️ कोसी स्नातक चुनाव: जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन ने पत्नी संग किया मतदान सहरसा: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी है। इसी क्रम में सोनवर्षा राज मतदान केंद्र पर जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन ने अपनी पत्नी मनीषा रंजन के साथ पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। #कोसीस्नातकचुनाव #रजनीशरंजन #जनसुराज #सोनवर्षाराज #सहरसा #BiharElection2026 #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 23, 2026
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण सदर, रिविलगंज, मांझी, गरखा एवं एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लिया मतदान व्यवस्था का जायजा छपरा, 23 अक्टूबर 2026। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के तहत आज मतदान दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से सदर, रिविलगंज, मांझी, गरखा एवं एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन की स्थिति की समीक्षा की। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Saharsa, Bihar | Oct 23, 2026
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण सदर, रिविलगंज, मांझी, गरखा एवं एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लिया मतदान व्यवस्था का जायजा छपरा, 23 अक्टूबर 2026। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के तहत आज मतदान दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से सदर, रिविलगंज, मांझी, गरखा एवं एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन की स्थिति की समीक्षा की। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Saharsa, Bihar | Oct 23, 2026