उद्यमियों एवं स्टार्टअप को शासन की योजनाओं की जानकारी देने दो दिवसीय आरएएमपी कार्यशाला आयोजित
---
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की आरएएमपी (Raising and Accelerating MSME Performance) एमएसएमई के प्रदर्शन को बढ़ाना और उसमें तेजी लाना, मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा आयोजित कार्यशाला का आयोजन होटल युवराज इन, टीकमगढ़ में किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिवस उद्यमियों, आकांक्षी युवाओं को केंद्र एवं राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के उद्यमियों एवं स्टार्टअप को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा वित्तीय साक्षरता, व्यवसाय के औपचारिकीकरण, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा और सतत व्यवसाय संचालन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री गुंजन जैन, प्रबंधक श्री विश्वभरपटेल, हितेश धाकड़, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री रजनीश बिहारी मिश्रा, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री अजय रोहित, एस. बी.आई. लीड बैंक प्रबंधक कैलाश आर्य, प्राचार्य आई टी आई के.एल. कोरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एमएसएमई प्रोमोशन पॉलसी, मध्यप्रदेश एमएसएमई भू-आवंटन नियमों एवं आरएएमपी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही जेडईडी (जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट), आरपीआर (इन्टेलेक्च्युअल प्रोपर्टी राईट्स), जीआई (जियोग्राफिकल इंडीकेशन), बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड), ओएनडीसी, जीईएम पोर्टल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विशेषज्ञों ने उद्यमियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित, प्रतिस्पर्धी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में व्यवसाय का औपचारिकीकरण, वित्तीय प्रबंधन, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बौद्धिक संपदा की सुरक्षा, स्थानीय उत्पादों की पहचान एवं ब्रांडिंग तथा उपलब्ध संसाधनों के कुशल उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने उद्यमों के विकास, व्यवसाय संचालन में सुधार तथा बाजार में बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही, उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026