
कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री मालवीय ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों के पोषण स्तर, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका त्रिवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती चंद्रसेना भिड़े,बी एम ओ, सी डी पी ओ,संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar