
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु जनपद पंचायत क्षेत्र मेहगांव के लिए सेक्टर ऑफीसर किए नियुक्त
पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम-17 के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र मेहगांव के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) जिला भिण्ड ने सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किए हैं। जिनमें सेक्टर क्रमांक गहेली की ग्राम पंचायत गहेली के मतदान केन्द्र क्रमांक 332-मा०शा०भ०क० नं०-1 गहेली, 333-मा०शा०भ०क० नं०-2 गहेली, 334- मा०शा०भ०क० नं०-3 गहेली, 335-बा०प्रा०शा०भ० गहेली, 336-पंचायत भवन गहेली, 337-ईजीएस जसवन्तनगर, 338-प्रा०शा०भ० मढेपुरा के लिए श्री राकेश श्रीवास्तव प्रभारी नायब तहसीलदार, तहसील गोरमी को नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में श्री अभिषेक कुमार गौतम, नायब तहसीलदार तहसील मौ को रखा गया है।
सेक्टर ऑफीसर अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में मतदान केन्दों का स्थल निरीक्षण दिनांक 11 से 15 सितम्बर 2026 तक MPSCNet के माध्यम से भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट आवंटित क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को एवं कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को प्रस्तुत करेंगे, रिजर्व सेक्टर ऑफिसर को रिटर्निंग ऑफीसर आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकेंगे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#ECISVEEP
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind