मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम अन्तर्गत भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया जिले का भ्रमण
ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर देखीं बुनियादी सुविधाएं
ग्रामवासियों से चर्चा कर ली जानकारी
मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम अन्तर्गत म.प्र. शासन के निर्देशन में आज अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र. शासन श्रीमती दीपाली रस्तोगी, आयुक्त सह संचालक पंचायती राज संचालनालय भोपाल श्री छोटे सिंह, एवं मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण श्री के.व्ही.एस. चौधरी के द्वारा ग्राम पंचायत गुरीखा जनपद पंचायत गोहद, ग्राम पंचायत खेरियातोर का ग्राम प्रतापपुरा, लाडमपुरा जनपद पंचायत मेहगांव एवं ग्राम पंचायत बरही जनपद पंचायत भिण्ड में भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान, संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का स्टॉफ साथ में उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत गुरीखा जनपद पंचायत गोहद में प्रधानमंत्री जनमन योजना अन्तर्गत आवासों का निरीक्षण एवं आवास हितग्राहियों से चर्चा की गई, 11 में से 10 आवास पूर्ण पाये गये थे शेष एक अधूरे आवास को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। नल जल योजनाओं का अवलोकन किया गया, जिसमें योजना का कार्य पूर्ण करने एवं ग्राम पंचायत को जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हेण्डओवर करने के निर्देश दिये। नल कनेक्शन घरों के अन्दर किये जाने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण किया, पंचायत भवन के फर्स के सुधार कार्य एवं नियमित खोले जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही ग्राम पंचायत का रिकार्ड संधारण एवं टैक्स वसूली, पंचायत भवन के पहुँच मार्ग को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत भवन पर उपस्थित ग्रामवासियों से विचार विमर्श किया।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय गुरीखा में उपस्थित स्टाफ एवं शाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं से चर्चा करने के उपरांत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अन्तर्गत मध्याह्न भोजन का अवलोकन किया। अपूर्ण किचिन शेड को पूर्ण करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद को निर्देश दिये।
उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्व-सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों जैसे आचार, पापड़, शहद आदि का अवलोकन एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा की। ग्राम पंचायत खेरियातोर के ग्राम प्रतापपुरा में स्टाम्प शुल्क मद से 25 लाख रुपये की राशि से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया गया, सामुदायिक भवन हेतु सम्पर्क सडक बनाए जाने, छत के पानी की निकासी हेतु छज्जे पर नलिका निर्माण के निर्देश दिए, साथ ही अगले गेट तक सम्पर्क सड़क बनाने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने मुख्यमंत्री अद्योसरचना मद से ग्राम पंचायत विजयपुरा के ग्राम लाडमपुरा में निर्मित कराए गए सीमेन्ट कंक्रीट रोड़ का निरीक्षण किया तथा शा.प्राथमिक/माध्य. विद्यालय का भी निरीक्षण किया। सीमेन्ट कंक्रीट रोड़ निरीक्षण के दौरान उसमें नाली निर्माण नहीं कराए जाने के संबंध में सहायक यंत्री मेहगांव श्री डी.के. शर्मा से जानकारी चाहे जाने पर सहायक यंत्री द्वारा एस्टीमेट में नाली का प्रावधान नहीं होना बताया गया। शा.प्रा.वि. भ्रमण के दौरान स्कूल परसिर में बने हुये प्राचीन पारम्पारिक कुआ की मुडेर बनाने और कुऐं की अन्दर से सफाई कराने के निर्देश दिए।
ग्राम लाडमपुरा में भ्रमण के दौरान पम्प हाऊस देखा गया तथा सम्पूर्ण ग्राम में नल कनेक्शन और योजना हैण्ड ओवर, पैडस्टल निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई, निर्देश दिए गए कि नल योजना के पाईप कहीं भी नालियों में खुले नहीं छोडे जावें। समय पर बिजली बिल एवं जलकर भरे जाने के निर्देश दिये।
ग्राम पंचायत बरही जनपद पंचायत भिण्ड में नल जल योजना का आवलोकन किया एवं ग्राम वासियों से चर्चा की गई। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त को निर्देश दिये गये कि निर्माण कार्यों एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण रूप से पूर्ण करावें। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई रखें एवं निवासरत ग्राम वासियों से टैक्स कलेक्शन करने के निर्देश दिये।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind
4 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026