मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आ रहे हैं सार्थक परिणाम - मंत्री राकेश शुक्ला
गांव भ्रमण के दौरान जल जीवन मिशन के बारे में लोगों को जानकारी देने दिए निर्देश
रौन में आयोजित जन-विश्वास शिविर में मंत्री राकेश शुक्ला और कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
65 आवेदन प्राप्त, 20 आवेदकों का हुआ तत्काल निराकरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आज जनपद पंचायत रौन के शासकीय वेयरहाउस में जनसंवाद एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला तथा कलेक्टर भिण्ड ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम लहार, सीईओ जनपद रौन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित जनों को संबोधित कर कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो, इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण एवं शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निराकरण कर रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्राम स्तर पर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी लोगों को आवश्यक रूप से दी जाए।
मंत्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित जनों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिस उद्देश्य और गंभीरता से जन विश्वास अभियान शुरू किया है, इसके सार्थक परिणाम भी आ रहे हैं। लेकिन आप लोगों के सहयोग के बिना इस अभियान के सार्थक परिणाम नहीं आ सकते। आप सभी से आग्रह है कि आप सभी लोग अपने-अपने गांव, मोहल्ले में सक्रिय रहेंगे तो समस्या का निराकरण जल्दी होगा।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के सुचारू रूप से संचालन के लिए हम सबको गम्भीर होना होगा। कोई भी योजना सुचारू रूप से संचालित रहे, इसकी जिम्मेदारी सिर्फ शासन-प्रशासन की नहीं है, बल्कि आप सब की भी जिम्मेदारी है कि जब किसी योजना अंतर्गत काम आपके गांव में चल रहा है तो उसे जाकर देखें, कार्य पूर्ण होने के बाद उसे सहेजकर रखें, तब जाकर योजना सफल होगी।
शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, मध्याह्न भोजन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ऊर्जा विभाग, आधार कार्ड, योजना मण्डल से संबंधित कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind
2 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026