शासकीय संभागीय आईटीआई भिण्ड में इंडिया स्किल्स कंप्टीशन 2026-28 हेतु जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
इंडिया स्किल्स कंप्टीशन 2026-28 में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता एवं पंजीयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (संभागीय आईटीआई) भिण्ड में 09 सितम्बर 2026 को जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में सहायक संचालक श्री नरेश कुमार द्वारा इंडिया स्किल्स कंप्टीशन की प्रक्रिया, विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध अवसरों एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में श्री पुष्कर बंसल, प्राचार्य, संभागीय आईटीआई भिण्ड सहित संबंधित डिस्ट्रिक्ट स्किल कॉर्डिनेटर आईटीआई एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को अपने कौशल एवं प्रतिभा को जिला स्तर से आगे बढ़ाकर राज्य, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने संस्थानों में जागरूकता-सह-पंजीकरण शिविर आयोजित कर पात्र एवं इच्छुक युवाओं का अधिकाधिक पंजीयन कराने का आग्रह किया गया।
इंडिया स्किल्स कंप्टीशन 2026-28 में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 है। युवाओं से अपील की गई कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करें और मध्यप्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करें।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
12 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026