
थाना धारूहेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट दफ्तर की पार्किंग से गाडीयो की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी की दो बैटरियां बरामद
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट दफ्तर की पार्किंग से गाड़ियों की बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव निखरी निवासी योगेश व ईश्वर के रूप में हुई है।
मामले का विवरण:
जांचकर्ता ने बताया कि गत 7 सितंबर को गुरुग्राम के माडल टाउन निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की उनका 'दिल्ली गुजरात फ्लीट कैरियर्स के नाम से दफ्तर धारूहेड़ा के प्लॉट नंबर 16 में स्थित है। बीती रात्रि समय करीब 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने उनके प्लॉट नंबर 16 और खटावली पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से बैटरियां चोरी की है। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू की थी।
पुलिस कार्रवाई व बरामदगी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई की और घटना में शामिल दोनों आरोपियों योगेश व ईश्वर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दो बैटरियां बरामद कर ली हैं।
न्यायिक हिरासत:
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026