
शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन
--
शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में शनिवार को (एक पेड मां के नाम) कार्यक्रम का आयोजन शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में एलएल.बी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के द्वारा अपने प्रायोगिक परीक्षा के अवसर पर वृक्षारोपण करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गरिमा राठौर प्रभारी प्राचार्य शा. विधि महाविद्यालय के द्वारा की गई । बॉउड्रीवाल न होने की वजह से पेड़ की सुरक्षा को देखते हुये विद्यार्थियों के द्वारा पोधो को गमले में लगाकर महाविद्यालय के अन्दर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की देखरेख शासकीय विधि महाविद्यालय के समस्त विधि शिक्षकों के द्वारा की गई। कार्यक्रम शिक्षक डॉ. अनिलसिंह तोमर मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अधिकारियों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के द्वारा एक पेड मां के नाम के लिए सन्देश दिया गया।
आओ मिलकर पेड़ लगाए
चलो धरती को बचाए जीवन बड़ा अमूल्य है आओ मिलकर पेड लगाए
--
कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर के सहायक प्राध्यापक श्री बहादुरसिंह, विधि शिक्षक डॉ. जयदीप पाराशर, डॉ. अनिल सिंह तोमर ग्रंथपाल, डॉ. जितेन्द्र सोनी एवं कार्यालय प्रभारी श्री बलवीर सिंह जाटव सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar