
# छठ पूजा को लेकर भटनी रेलवे स्टेशन पर पुलिस का बड़ा निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई सतर्कता
**#देवरिया।** आगामी छठ पूजा पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को भटनी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने व्यापक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सर्किल बलिया, आरपीएफ निरीक्षक भटनी एवं जीआरपी थाना भटनी के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एस चेक टीम और डॉग स्क्वाड ने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1, 2, 3, 4 और 5 सहित सर्कुलेटिंग एरिया की सघन जांच की गई। इसके अलावा छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस और 15017 काशी एक्सप्रेस में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्लेटफार्म और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
यात्रियों के सामान की चोरी, जहरखुरानी और छिनैती जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा रेलवे पुलिस की प्राथमिकता है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
#Deoria #Bhatni #BhatniRailwayStation #ChhathPuja #GRP #RPF #DeoriaPost