छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
#देवरिया। छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हनुमान मंदिर स्थित छठ घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
इस दौरान एसपी ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।