🚩 छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
#देवरिया, 16 नवंबर। छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की सुबह जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने परमार्थी पोखरा, सोमनाथ मंदिर, देवरही माता मंदिर एवं गायत्री माता मंदिर स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन का जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, वहीं एसपी ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है।
#Deoria #DeoriaNews #ChhathPuja2026 #छठ_महापर्व #DMDeoria #SPDeoria #DeoriaPost
Salempur, Deoria | Nov 16, 2026