सोहजना घाट का बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण, मुखिया को दिए निर्देश || Jamui Hunt Media
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। गिद्धौर के सोहजना छठ घाट का बीडीओ सुनील कुमार, सीओ आरती भूषण व गिद्धौर थाना से पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर साफ-सफाई और तैयारी का जायजा लिया गया। बीडीओ ने वहां मौजूद मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि छठ से पहले घाट को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाए। कहा कि घाट पर लाइटिंग, चेंजिंग रूम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Jamui, Jamui | Nov 13, 2026