Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में एक बार फिर नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा के हालिया बयानों के बीच जेडीयू की ओर से उन्हें दो टूक जवाब दिया गया है। पार्टी के भीतर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार की विरासत को लेकर किसी और के लिए जगह नहीं है और भविष्य में निशांत कुमार की भूमिका को लेकर ही चर्चा हो सकती है।
दीपक प्रकाश के राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ती सक्रियता ने बिहार के सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अब सवाल यह है कि नीतीश कुमार की विरासत और जेडीयू के भविष्य को लेकर यह राजनीतिक खींचतान आगे किस दिशा में जाएगी।
#BiharPolitics #JDU #UpendraKushwaha #NitishKumar #NishantKumar #BiharNews #PoliticalDebate