#Balrampur! #लसीपुर पुलिस का सख्त एक्शन, 11 लोगों पर चला कानून का डंडा
#बलरामपुर। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना तुलसीपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना तुलसीपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#balrampurpolice #BalrampurPolice