
क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलकर खेजड़ा पड़रात के किसानों को मिला निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ
----------------------------
जन आकांक्षा पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का विद्युत विभाग ने किया त्वरित निराकरण
----------------------------
विदिशा। जिले में आम नागरिकों एवं किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जन आकांक्षा पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निराकरण के बाद गुलाबगंज तहसील के ग्राम खेजड़ा पड़रात के किसानों को अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्यारसपुर विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम खेजड़ा पड़रात निवासी श्री हरजेश लोधी द्वारा बिजली उपलब्ध नहीं होने के संबंध में 7 जुलाई 2026 को जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत जन आकांक्षा पोर्टल पर क्रमांक 722384 के तहत दर्ज की गई थी।
शिकायत के निराकरण के लिए विद्युत विभाग द्वारा जांच की गई। उपमहाप्रबंधक, द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार के ग्राम खेजड़ा पड़रात के किसानों को सिहोद फीडर की ओर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम में 11 केवी विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त पोल बदलने एवं लाइन सुधार का कार्यादेश क्रमांक 97 दिनांक 4 अगस्त 2026 के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराया गया। विद्युत लाइन का सुधार कार्य पूरा होने के बाद वर्तमान में ग्राम खेजड़ा पड़रात के किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है।
इस प्रकार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर विद्युत समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इससे ग्राम के किसानों को बिजली आपूर्ति की समस्या से राहत मिली है। #vidisha