#बलरामपुर ! पुलिस ने ग्राम चौपालों में महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, दिए जरूरी टिप्स...
#बलरामपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांवों, कस्बों और विद्यालयों में ग्राम चौपाल व जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच तथा साइबर अपराध (विशेषकर डिजिटल अरेस्ट) जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बाल विवाह व दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति और कानूनी रूप से दंडनीय अपराध बताया।
कार्यक्रम में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—वूमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), महिला हेल्पलाइन (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), एम्बुलेंस (108) व स्वास्थ्य सेवा (102) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र व परिवार परामर्श केंद्र के बारे में बताते हुए जागरूकता पंपलेट भी बांटे गए। इसके अलावा नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।
#balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Sep 8, 2026