
दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस रिफिल की सौगात, 500 महिलाओं को मिली सब्सिडी की राहत
अमेठी। दीपावली पर गरीब परिवारों की रसोई को राहत देने के लिए सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ देने की पहल की। गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 500 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एलईडी टीवी के जरिए सजीव प्रसारण किया गया।
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने पात्र परिवारों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर राम शंकर, डिप्टी कलेक्टर आरिश अदनान, जिला पूर्ति अधिकारी एवं उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी शशिकांत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा और आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए उज्ज्वला योजना के महत्व की जानकारी दी गई।
DM Amethi एलटी न्यूज़ ट्वेंटी फोर Kishori Lal Sharma MYogiAdityanath
Amethi, Amethi | Nov 3, 2026