
अलीगढ़: जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त लोहे की सरिया सहित गिरफ्तार
अलीगढ़। थाना देहलीगेट पुलिस ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडे, लोहे की सरिया और धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले में थाना देहलीगेट पर मु0अ0सं0 352/2026 धारा 352, 191(2), 191(3), 115(2), 109(1), 351(3), 125 बीएनएस (BNS) व धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए देहलीगेट पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त जीशान उर्फ वैल पुत्र फिरोज (निवासी जंगल गढ़ी, हरिजन क्वार्टर के पीछे, केले वाली गली, थाना देहलीगेट, अलीगढ़) को देहलीगेट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की सरिया बरामद की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंकित सिंह, उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह तथा मु0आरक्षी 180 दिनेश कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Aligarh Police कृष्ण कुमार पत्रकार ChiefsMinister Office Uttar Pradesh @
Koil, Aligarh | Nov 11, 2026