बिलासपुर में कार का टायर चोरी, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार
बिलासपुर के थाना सदर क्षेत्र में आल्टो कार से ड्राइवर साइड का अगला टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
19 अगस्त को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम पुत्र तेलू राम, निवासी पहलवामा, डाकघर रानीकोटला, तहसील सदर, बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने चोरी किया गया टायर भी बरामद कर लिया है। आरोपी से अन्य संभावित चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ जारी है। एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
#बिलासपुर #हिमाचलप्रदेश #टायरचोरी #कारचोरी #चोरी #पुलिस #पुलिसकार्रवाई #आरोपीगिरफ्तार #टायरबरामद #बिलासपुरपुलिस #थानासदर #CCTV #CrimeNews #HimachalNews #BreakingNews #HPNews #LatestNews #HimachalPradesh #NewsUpdate #CrimeUpdates
Chamba, Chamba | Aug 20, 2026