प्रशांत किशोर ने शिक्षकों को भी ठहराया जिम्मेदार, बोले—पहले ‘गुरुजी’, अब ‘मस्टरवा’!, वोट के समय जाति धर्म में बटते हैं शिक्षक!"
Description
बिहार के गया में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि बीते 20 साल में एजुकेशन सिस्टम ध्वस्त हो गया और इसके जिम्मेदार कुछ हद तक राज्य के शिक्षक भी हैं।
दरअसल, गया के हरिदास सेमिनरी ऑडोटोरियम में शिक्षक संवाद एवं नागरिक अभिनंदन समारोह में पीके ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने टीचर्स पर तंज कसते हुए कहा कि शिक्षकों को पहले 'गुरुजी' कहा जाता था। फिर वह मास्टरजी बन गए और अब 'मस्टरवा' कहलाए जाते हैं।
प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से कहा कि जब वोट देने की बात आती है तब तो आप जातियों में बंट जाते हैं। इसलिए सरकार आपकी मांगें नहीं सुनती और शिक्षा व्यवस्था खराब होती जा रही है।
#PrashantKishor #JanSuraaj #BankipurMLA #BiharEducation #EducationSystem #BiharPolitics #Gaya #GayaNews #Bihar #BiharNews #Patna #PatnaNews #weehoursnews
Bihar, India | Sep 4, 2026