
रजौली प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष बने गौरव
रजौली (नवादा) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार के तहत रजौली प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गौरव कुमार को सौंपी है।बुधवार को सिरदला प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर स्थित बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गौरव कुमार के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम में रजौली विधायक विमल राजवंशी,लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह,जिला सचिव दिनेश पासवान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेताओं ने गौरव कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को प्रखंड क्षेत्र में और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।मौके पर मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र पासवान,रजौली भाजपा के संगठन मंत्री माउंटी राज गुप्ता, प्रखंड प्रवक्ता विक्रम सिंह, सुजीत सिंह सहित लोजपा और भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गौरव कुमार का स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत होगा।गौरव कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है।उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है।
Rajauli, Nawada | Aug 26, 2026