*निर्माणधीन बिल्डिंग से बिजली के तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।*
*कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया प्लास व चोरी हुई 04 किलो फिटिंग वायर बरामद।*
`गुरुग्राम: 06 अगस्त 2026`
▪️ दिनांक 06.08.2026 को एक व्यक्ति ने थाना सदर,गुरुग्राम में शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह सैक्टर-38, गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम करता है। दिनांक 06.08.2026 को एक व्यक्ति ने इस मकान से फिटिंग की वायर काटकर चोरी कर ली। शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को दिनांक 06.08.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *सोयद अली निवासी गांव खिमहार जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम-बंगाल) वर्तमान निवासी झुग्गी सैक्टर-52, गुरुग्राम* के रूप में हुई है।
▪️आरोपी के *कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया प्लास व चोरी हुई 04 किलो फिटिंग वायर बरामद* की गई है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026