
श्रावण मास में शिव की पूजा मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली
=====
प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलिया के प्रांगण में , श्रावण मास के शुभ अवसर पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा के तहत आज दिनांक 21 अगस्त शुक्रवार को, व्यास पीठ ने श्रावण मास में शिव पूजन के महत्व के विषय में बताया।
उन्होंने बताया कि श्रावण मास में शिवजी भगवान की पूजा बहुत ही मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है। इस दौरान उन्होंने कई शिव महापुराण की धार्मिक घटनाओं और कहानियों का भी उल्लेख किया ।
कथा के बीच-बीच में शिवजी भगवान के सुंदर-सुंदर धार्मिक भजनों का गुणगान करते हुए उपस्थित जन समूह ने बड़े ही धार्मिक आनंदित मन से सुना । व्यास पीठ ने बताया कि हमें श्रावण मास में श्री शिव कथा का श्रवण, उपवास, करते हुए शंकर भगवान को गंगाजल अवश्य ही अर्पित करना चाहिए। इस प्रकार पूजन करने से प्राणी सभी मनोकामनाओं को अवश्य ही पूर्ण करता है। और जीवन में सुख शांति का भी अनुभव भी अवश्य ही करता है। व्यास पीठ ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के संक्षिप्त इतिहास से अवगत कराया।
कथा संपूर्ण होने पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात सभी धर्म प्रेमी सज्जनों में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति ने एक बार फिर सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से भारी से भारी संख्या में कथा में शामिल होने के लिए पुरजोर अपील एवं प्रार्थना की है ।
Ronhat, Sirmaur | Aug 22, 2026