
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 61.40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव शहादत नगर निवासी एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 61.40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नई दिल्ली के मुकुंदपुर जनता विहार हालआबाद मुकुंदपुर के समता विहार कॉलोनी निवासी विजय माथुर के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 03 फरवरी को गांव शहादत नगर निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 17 दिसंबर को वह अपने मोबाइल पर यूट्यूब देख रहा था। इसी दौरान शेयर बाजार से संबंधित एक विज्ञापन आया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद उसे दूसरे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में रुपये निवेश करने और मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार उसने जनवरी 2026 में अपने बैंक खाते से अलग-अलग बैंक खातों में कई बार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 27 जनवरी को उसे एक अन्य व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा गया। उसने झांसे में आकर वहां भी रुपये जमा करा दिए। आरोपियों ने अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाकर उससे कुल 61 लाख 40 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर करवा ली। जब उसने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया, तो उससे और अधिक पैसों की मांग की गई। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी नई दिल्ली के मुकुंदपुर जनता विहार हालआबाद मुकुंदपुर के समता विहार कॉलोनी निवासी विजय माथुर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 2 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
................................................... फोटो संलग्न है।
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026