निशा भगत मामले की जांच अब CBI के हवाले, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
रांची। झारखंड के चर्चित निशा भगत प्रकरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निशा भगत प्रकरण की जांच CBI से कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।