तुमगा गांव में इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, नागपुरी गीतों पर रातभर झूमे लोग
पाकरटांड़: प्रखंड के सिकरियाटांड़ पंचायत अंतर्गत तुमगा गांव में इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सखी यादव और सिकंदर बरवा शामिल हुए। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।