
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत रानी तालाब के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
The silence media news
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत रानी तालाब के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कराए जा रहे कार्यों का आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत *रानी तालाब परिसर में पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास* का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदया ने इन सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने *नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली प्रकाश व्यवस्था* को इस प्रकार विकसित करने का निर्देश दिया कि इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी मिल सके। विशेष रूप से *छठ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा* को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त एवं व्यवस्थित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त रानी तालाब परिसर में *पेवर ब्लॉक लगाने* तथा आवश्यकतानुसार *हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था* सुनिश्चित करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि रानी तालाब के विकास कार्य इस प्रकार किए जाएं कि यह क्षेत्र आमजन एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित एवं आकर्षक बन सके।
जिलाधिकारी महोदया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को *आपसी समन्वय के साथ कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने* का निर्देश दिया।
उक्त निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गौरव सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी देव उपस्थित थे।
#thesilencemedianews #abhilashasharmaias #औरंगाबाद #aurangabad #dev #deochhath