
भिण्ड वायपास राष्ट्रीय राजमार्ग 552 विस्तारित के लिए अतिरिक्त भूमि हेतु आपसी सहमति से क्रय होगी भूमि
भूमि के स्वत्व के विषय में कोई आपत्ति होने पर 15 दिवस की अवधि में प्रस्तुत करें
कलेक्टर भिण्ड द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, संभाग ग्वालियर के अन्तर्गत भिण्ड वायपास राष्ट्रीय राजमार्ग 552 विस्तारित के लिए अतिरिक्त भूमि हेतु आपसी सहमति से ग्राम भुजपुरा के भू-धारक नवाव सिंह पुत्र अमान सिंह, जाति बघेल के सर्वे नंबर 97 में कुल रकवा 0.44 में से 0.202 तथा ग्राम विरधनपुरा के भू-धारक ब्रजेश शर्मा पुत्र श्रीराम, जाति ठाकुर के सर्वे नंबर 297 में कुल रकवा 0.400 में से 0.126 भूमि क्रय हेतु प्रस्तावित है।
यदि किसी भी व्यक्ति, संस्था, बैक, हाउसिंग फाइनेंस, फर्म, शासकीय एवं गैर शासकीय कार्यालय को उक्त भूमि के स्वत्व के विषय में कोई आपत्ति हो तो वह 15 दिवस की अवधि में आधार सहित कलेक्टर (भू-अर्जन शाखा) जिला भिण्ड के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind