सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा- सिर्फ अयोध्या नहीं, केदारेश्वर भी जाएंगे। वृंदावन भी जाएंगे। यह पहला मौका है, जब अखिलेश ने खुद राम मंदिर जाने की बात कही है। इससे पहले सपा नेता पवन पांडेय ने बताया था कि पूर्व सीएम 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन करने आएंगे।
अखिलेश ने PDA की नया मतलब 'पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद' बताया। कहा कि हमारे घर में तो शिव और राम दोनों हैं। चाचा शिवपाल और राम गोपाल यादव दोनों साथ में हैं। अवधेश और पवन भी हमारे पास हैं। भाजपा इतना क्यों घबरा रही है?
इधर, अयोध्या के संत-महंतों ने अखिलेश के विरोध की तैयारी कर ली है। संत आज मणिराम दास छावनी में बैठक कर उनके विरोध की रणनीति तय करेंगे। बैठक की अध्यक्षता महंत कमल नयन दास शास्त्री करेंगे।