
कालपी में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, SDM और CO की संयुक्त टीम ने 3 वाहन किए सीज!
खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्त नजर; नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
कालपी (जालौन)
तहसील कालपी क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी कालपी एवं क्षेत्राधिकारी कालपी की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर खनन सामग्री लेकर गुजर रहे वाहनों की सघन जांच की।
जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने तीन वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कालपी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह है कि क्या इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
#BreakingNews #Jalaun #Kalpi #IllegalMining #खनन_माफिया #अवैध_खनन #ओवरलोडिंग #SDMKalpi #COPolice #JalaunAdministration #Bundelkhand #UttarPradesh
Kalpi, Jalaun | Nov 25, 2026