
उत्तर प्रदेश के नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रहने का ऐलान करने के एक दिन बाद ही एआईएमआईएम से गठबंधन के संकेत दे दिए। चंद्रशेखर ने मंगलवार को बागपत दौरे के दौरान गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रहने की बात कही थी। अब चंद्रशेखर आजाद और असदु्द्दीन ओवैसी मिलकर यूपी के चुनावी मैदान में एक नया समीकरण बनाने के संकेत देते दिख रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की ओर से इस गठबंधन की हरी झंडी मिलने की बात सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने हमला बोल दिया है। चंद्रशेखर के साथ रोहिणी अदावत जगजाहिर है।
डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए असदुद्दीन ओवैसी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका यह बहुत ही शर्मनाक फैसला है। असदुद्दीन ओवैसी से इतनी गिरी हुई राजनीति की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सवाल किया कि मेरी जगह अगर आपकी बेटी होती, क्या तब भी आप इस आदमी के साथ गठबंधन करते? उन्होंने इस सवाल के साथ यूपी में गठबंधन के खिलाफ माहौल बनाने की भी बात कही है।
#ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #AIMIM #AzadSamajParty