Patna Student Movement: बिहार में BPSC, लंबित परीक्षाओं और विभिन्न भर्तियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच छात्रों के समर्थन में रौशन आनंद सर गर्दनीबाग पहुंचे। उन्होंने हाथ में फाइल लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों को संबोधित किया और उनकी मांगों का समर्थन किया। रौशन आनंद ने कहा कि बहुत जल्द आयोग से जुड़े मामलों का “कच्चा चिट्ठा” सामने लाया जाएगा। उनके पहुंचने के बाद आंदोलनकारी छात्रों में उत्साह देखा गया। छात्रों का कहना है कि लंबित परीक्षाओं और भर्तियों की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
#PatnaStudentMovement #BPSC #BiharStudents #RoshanAnand #StudentUnity #BiharNews
Chapra, Saran | Aug 24, 2026